यात्रियों के लिए सजने लगी केदारघाटी
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जहां शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है, व
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जहां शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है, वहीं यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर व्यापारियों ने यात्रा की तैयारियों में शुरू कर ली है। होटल व लॉज में रंग व सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। गत वर्ष पटरी पर लौटी केदारनाथ यात्रा को लेकर इस वर्ष व्यापारी काफी उम्मीद संजोए हैं।
वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के साथ ही केदारनाथ पैदल पर पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह तबाह हो गया था। इससे यहां के व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। साथ ही उनके आय के स्रोत भी पूरी तरह बंद हो गए थे। अभी तक केदारघाटी के व्यापारी आपदा से उबर नहीं पाए हैं। आपदा के बाद वर्ष 2016 में तीन लाख से अधिक यात्रियों के आने से इस बार यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे, इसके लिए प्रशासन ने शासन ने साथ ही स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाने का काम शुरू कर दिया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड तक विभिन्न पड़ावों पर बने होटल लॉज व्यावसायियों ने अपने भवनों की साफ-सफाई के साथ ही रंग रोहन का कार्य भी शुरू कर दिया है। आम व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार यात्रा पुराने ढर्रे पर लौट आएगी, जिससे उनका व्यवसाय फिर से लौट सकेगा।
यात्रा से उम्मीद
-यात्रा से जुडे़ हैं 25 हजार व्यापारी
-प्रति वर्ष यात्रा सीजन में औसत कारोबार-120 करोड़
आपदा के बाद से यात्रियों की संख्या में आई कमी से पिछले तीन वर्षो से यहां के व्यावसायियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इस बार यात्रा में इजाफा होने की उम्मीद है।
सुरेश कर्नाटकी
व्यावसायी, सीतापुर
पिछले वर्ष चली यात्रा से इस वर्ष व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। होटल व लाज व्यापारियों को अभी से बु¨कग मिलने शुरू हो गई है।
दिनेश भट्ट
व्यापारी, सोनप्रयाग
यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है। यात्रियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
रंजना
जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग