दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, एक घायल
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभी
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पहली दुर्घटना शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 13 किमी गौचर की ओर एक ट्रक शिवानंदी के पास सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। चालक रणजीत ¨सह पुत्र हुकुम ¨सह, ग्राम कंडारा, जनपद चमोली को मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि परिचालक 21 वर्षीय देवेन्द्र ¨सह पुत्र गौड़ ¨सह, ग्राम पिडवाली, तहसील आदिबद्री, जनपद रुद्रप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरी घटना बीती रात घाट सलबगड़ मोटर मार्ग पर वादुक गांव के सीमांतर्गत डाबन नामक तोक के समीप हुई। इस घटना में मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चालक रमेश चंद्र पुत्र पीतांबर दत्त ग्राम कमेड़ा तहसील कर्णप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय वाहन में चालक ही मौजूद था। बताया गया कि रात्रि को दुर्घटना की जानकारी किसी को नहीं लगी। शुक्रवार सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने राजस्व पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया गया कि वाहन चालक रात्रि को सलबगड़ सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था।