Move to Jagran APP

भाजयुमो जिला कार्यकारिणी घोषित

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भाजपा जिला संगठन की सहमति के बाद जिला क

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 07:53 PM (IST)
भाजयुमो जिला कार्यकारिणी घोषित

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भाजपा जिला संगठन की सहमति के बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष, छह जिला मंत्री समेत कुल 18 युवा कार्यकर्ताओं को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, नौ मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद बोहरा की देखरेख में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महामंत्री दीपक सिलोडी, नवीन सेमवाल, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, सुभाष लिंगवाल, आशीष गैरोला, सौरभ भटट, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, नीरज बिष्ट, जिला मंत्री आशीष कंडारी, किशोर रौथाण, अजय पंवार, राजकुमार तिवारी, दीपक बत्र्वाल, संतोष बुटोला, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष नौटियाल, सह मीडिया प्रभारी संदीप रावत, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक नौटियाल को मनोनीत किया गया।

वहीं मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए रुद्रप्रयाग नगर के लिए अध्यक्ष विक्रांत खन्ना, ग्रामीण कीरत कप्रवान, तल्लानागपुर अर्जुन नेगी, जखोली अनिल जाखी, अगस्त्यमुनि नगर राजेन्द्र सजवाण, ग्रामीण राहुल बिष्ट, ऊखीमठ नगर दीपक एवं ग्रामीण प्रवीण सेमवाल के नामों पर सहमति बनी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. बोहरा ने कहा कि इस बार दोनों विधान सभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय सेमवाल, डॉ. अमित रतूडी, अनूप सेमवाल, सुरेंद्र जोशी, जयदीप बत्र्वाल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.