मन की शांति के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा
रुद्रप्रयाग: प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विवि माउंटआबू की शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ हुआ। इस अ
रुद्रप्रयाग: प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विवि माउंटआबू की शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ हुआ। इस अवसर राजयोग, अध्यात्मिक ज्ञान के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
नगर में आयोजित कार्यक्रम में शाखा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि शहर में सेंटर खुलने से लोगों में नए विचार एवं नए कार्यो को सीखने का मौका मिलेगा। कहा कि वर्तमान में मनुष्य शांति की खोज कर रहा है। मगर मन की शांति के लिए सभी को खुद प्रयास करना होगा। मन की शांति के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद बोहरा ने कहा कि लोगों में एक सकारात्मक सोच जागृत हो, इसके लिए इस प्रकार के धार्मिक एवं राजयोग केंद्र खुलने जरूरी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि राजयोग एवं आध्यात्मिक विषयों पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का होना जरूरी है। केंद्र की संचालिका बीके अमन एवं ममता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मेहरचन्द समेत कई लोग उपस्थित थे।