किशोर ने जाना माधवाश्रम जी महाराज का हालचाल
रुद्रप्रयाग: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कोटेश्वर में बीमार माधवाश्रम जी महाराज का
रुद्रप्रयाग: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कोटेश्वर में बीमार माधवाश्रम जी महाराज का हाल चाल जाना। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए इस संबंध में सीएम से बात करने को भी कहा।
बुधवार को कांग्रेस के जिला सम्मेलन में शामिल होने के बाद देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कोटेश्वर पहुंचे। उन्होंने शिव मंदिर में दर्शन करने के बाद माधवाश्रम जी महाराज के पास जाकर उनका हाल चाल पूछा। इस मौके पर माधवाश्रम के शिष्य आशीष वशिष्ठ ने कहा कि सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इस पर किशोर उपाध्याय ने डीएम से फोन पर बातचीत कर डाक्टरों से नियमित स्वास्थ्य जांच की बात कही। साथ ही देहरादून पहुंचकर इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत से हर संभव मदद देने का आवश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बुटोला व प्रदीप बगवाड़ी, बलवीर नेगी, शैलेन्द्र भारती, अरविन्द रावत समेत कई लोग शामिल थे।