1023 यात्रियों ने किये बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग: शुक्रवार को 1023 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किये, तथा आशीर्वाद लि
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 07:23 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: शुक्रवार को 1023 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किये, तथा आशीर्वाद लिया। वहीं गौरीकुंड से लगभग 900 यात्री केदारनाथ के लिये रवाना हुये। गत दो सप्ताह से चारधाम यात्रा की रफ्तार में काफी कमी आई है। शुक्रवार को दिनभर में कुल 1023 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किये। जिसमें 517 पुरूष, 439 महिलाएं, 64 बच्चे, 1 विदेशी पुरूष, 2 विदेशी महिलाएं शामिल हैं। कपाट खुलने से अब तक 243024 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं गौरीकुंड से कुल 1100 यात्री केदारनाथ दर्शनों को रवाना हुये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें