गोमूत्र से नष्ट होती डेढ़ सौ बीमारियां: हरिदास
रुद्रप्रयाग : नगर क्षेत्र के प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर बेलनी में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा
रुद्रप्रयाग : नगर क्षेत्र के प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर बेलनी में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन कथावाचक हरिदास महाराज ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है। गाय के मूत्र से मानव शरीर की डेढ़ सौ से अधिक बीमारियां नष्ट होती हैं।
नगर क्षेत्र के हनुमान मंदिर में समिति एवं भक्तों के सहयोग से चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के आठवें दिन सुबह हनुमान एवं श्रीराम की नित्य पूजाएं संपन्न हुई। कथावाचक हरिदास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम को 14 वर्ष वनवास एवं भरत को राजगद्दी का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कहा कि गाय के 40 मन दूध में एक ग्राम सोना होता है जिससे गाय के दूध का रंग पीला होता है। कहा कि गौ मूत्र से मानव शरीर की 150 प्रकार की अनेक बीमारियां नष्ट होती है। गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है। इसलिए सभी लोगों को गाय की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर संयोजक एवं महंत उपमन्यु दास, पुजारी सुतीक्षण दास, शिक्षक प्रदीप राणा, प्रकाश कप्रवान, मंशाराम मैंदुली, सुरेन्द्र रावत, आचार्य सुनील डिमरी, समेत कई भक्त उपस्थित थे।