व्यापार संघ ने परिवहन डिपो खोलने की मांग उठाई
रुद्रप्रयाग: नगर व्यापार संघ रुद्रप्रयाग ने नगर में परिवहन डिपो खोलने की मांग की उठाई। इस संबंध में
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 05:57 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: नगर व्यापार संघ रुद्रप्रयाग ने नगर में परिवहन डिपो खोलने की मांग की उठाई। इस संबंध में कृषि मंत्री हरक सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।
शनिवार को नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर खन्ना एवं महामंत्री बलवीर नेगी ने कृषि मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर में परिवहन डिपो न होने से स्थानीय लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के बावजूद भी यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने देश-विदेश के यात्रियों एवं आमजन की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र नगर में परिवहन डिपो खोलने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें