पुल निर्माण में मदद को आई सेना की टीम अचानक लौटी
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : गुरुवार को सोनप्रयाग में एक्रो ब्रिज के निर्माण में मदद को पहुंची सेना क
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 05:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : गुरुवार को सोनप्रयाग में एक्रो ब्रिज के निर्माण में मदद को पहुंची सेना की बंगाल इंजीनियरिंग का 20 सदस्यीय दल रविवार को अचानक वापस लौट गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने टीम से रुकने का आग्रह भी किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि आवश्यक कार्य के लिए टीम को लौटने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इससे काम में अब दो तीन दिन का विलंब होना तय है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एएस नेगी ने टीम के लौटने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन टीम ने जरूरी काम का हवाला दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें