सुअर के हमले में ग्रामीण घायल
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि क्षेत्र के कंडारा गांव में एक व्यक्ति पर सुअर के हमले में घायल हो गया, घाय
By Edited By: Published: Tue, 25 Aug 2015 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2015 10:18 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि क्षेत्र के कंडारा गांव में एक व्यक्ति पर सुअर के हमले में घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर ले जाया गया हैं।
मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे 58 वर्षीय राजपाल सिंह रावत निवासी कंडारा गांव की ओर जा रहा था। अचानक खेतों से पहुंचे जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह जमीन पर गिर पडे़। स्थानीय लोगों के हल्ला करने पर सुअर वहां से भाग निकला। इस हमले में उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को 108 सेवा के माध्यम से उपचार के लिए बेस चिकित्सालय ले जाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें