घायल महिला को हेलीकॉप्टर से लाए गुप्तकाशी
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ जा रही एक महिला यात्री लिनचौली में घोडे़ से नीचे गिरने पर घायल हो गई। महिला क
By Edited By: Published: Sun, 03 May 2015 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 06:16 PM (IST)
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ जा रही एक महिला यात्री लिनचौली में घोडे़ से नीचे गिरने पर घायल हो गई। महिला को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
रविवार सुबह मध्यप्रदेश के जिला व थाना कटनी निवासी आशाबाई (48 वर्ष) सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए घोडे़ से चली थी। दोपहर दो बजे लिनचौली में अचानक वह घोडे़ से गिर गई। महिला के पांव में गहरी चोट आई आ गई। महिला को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी लाया गया। यहां स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 सेवा के माध्यम से महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें