Move to Jagran APP

महिलाओं को दिया आजीविका का प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : पौड़ी जनपद के चालीस महिलाओं के दल ने रुद्रप्रयाग के रानीगढ़ क्षेत्र स्थित

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 05:41 PM (IST)

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : पौड़ी जनपद के चालीस महिलाओं के दल ने रुद्रप्रयाग के रानीगढ़ क्षेत्र स्थित जगत सिंह चौधरी के मिश्रित वन का भ्रमण किया। इस दौरान एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस दौरान महिलाओं को पर्यावरण व आजीविका समेत अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

loksabha election banner

व‌र्ल्ड विजन कार्यक्रम के तहत पौड़ी जनपद की चालीस महिलाओं का दल जनपद रुद्रप्रयाग के रानीगढ़ क्षेत्र पहुंचा। यहां उन्होंने पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी के मिश्रित वन को देखा। इस दौरान महिलाओं के लिए पर्यावरण संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जगत सिंह चौधरी ने जल संरक्षण, मृदा संरक्षण व आजीविका प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने मिश्रित वन में किए गए विभिन्न प्रयोग जैसे जलवायु निर्माण विधि मृदा संरक्षण प्रक्रिया व स्टोन टेक्नोलोजी के बारे में बताया। महिलाओं को वानस्पतिक खाद्य बनाने का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि वानस्पतिक खाद्य अपनाने से अपने ही खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षण दल के कम्युनिटी डेपलपमेंट कोर्डिनेटर विजय ने कहा कि मिश्रित वन का मॉडल हिमालय क्षेत्र के लिए लाभदायक है। जो प्रयोग उन्होंने मिश्रित वन में किए है उन प्रयोगों को हम अपने कार्यक्रम में सम्मिलित करेंगे। इस दौरान महिलाओं को तुलसी के बीज देकर आर्गेनिक तुलसी की खेती के बारे में बताया गया। इस मौके पर गु्रप लीडर सावित्री देवी, विजय जसोला, सतेन्द्र सिंह भंडारी, मीनाक्षी देवी, आशा देवी, रोशनी, राधा, सुरजी, सुनीता देवी, ललित समेत अन्य कई प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.