क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी के जंगल कोट में पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी के जंगल कोट में पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता वृद्धि के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बागेश्वर जनपद से आए 50 पंचायत प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं।
उत्तराखंड विकेंद्रीकरण जलागम विकास परियोजना फेस-2 व पर्वतीय विकास शोध संस्थान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगत सिंह चौधरी व उत्तराखंड विक्रेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना बागेश्वर के उपपरियोजना निदेशक आरके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जगत सिंह चौधरी ने कहा कि तापमान वृद्धि के कारण हिमालयी क्षेत्रों के उच्च अक्षांश पर उगने वाले पेड़ पौधों की प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। परियोजना उप निदेशक आरके सिंह ने कहा कि यहां तैयार किया गया मिश्रित वन खेती जलागम विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल है। अरविंद दरमोडा ने कहा कि जंगली के जंगल ने यह सिद्ध कर दिया कि जंगल में पेड़ के बीच में बिना पेड़ों को नुकसान पहुंचाए जैविक खेती की जा सकती है। कार्यशाला में बागेश्वर जनपद के 50 पंचायत सदस्यों का एक प्रतिमंडल पहुंचा है। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य शामिल है। जिन्होंने जंगल के जंगल को देखकर विभिन्न जानकारियां जुटाई। इस मौके पर समीर रतूड़ी, एसडी भट्ट, मनीष भट्ट, सत्येन्द्र भंडारी, वी डोभाल, देवराज चौधरी, विजय प्रसाद जसोला समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।