रांसी पहुंची मां राकेश्वरी की उत्सव डोली
संवाद सूत्र, ऊखीमठ: मां राकेश्वरी की उत्सव डोली ने अपने पांचवें चरण की बदरीनाथ धाम की देवरा यात्रा प
संवाद सूत्र, ऊखीमठ: मां राकेश्वरी की उत्सव डोली ने अपने पांचवें चरण की बदरीनाथ धाम की देवरा यात्रा पूर्णकर वापस रांसी गांव पहुंच गई। अब मां राकेश्वरी अपने निकटवर्ती आठ गांवों का भ्रमण कर अयुक्त महायज्ञ में सम्मिलित होंगी। 30 वर्षो बाद हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है।
गत 22 अगस्त से शुरु हुई मां राकेश्वरी की गत 18 सितंबर को बदरीनाथ धाम में स्नान, पूजा-अर्चना के बाद डोली 27 सितम्बर को रात्रि विश्राम के लिए बडसाल पहुंची। 28 सितंबर को फाफंज, मनसूना होते हुए उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए राऊलैंक पहुंची थी। सोमवार सुबह पुजारी द्वारा उत्सव डोली की पूजा-अर्चना कर अपने गांव रांसी के लिए रवाना हुई। डोली के रांसी पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व मां राकेश्वरी ने नियणथ कुंड स्नान, अपने गंगा घाट पर स्नान, देवप्रयाग, केदारनाथ, मद्महेश्वर की यात्रा भी पूर्ण कर चुकी है। साथ ही पांचवे चरण की बदरीनाथ धाम की यात्रा भी पूर्ण कर डोली गांव पहुंच गई है। पुजारी भगवती प्रसाद भट्ट ने बताया कि मां की उत्सव डोली गद्दीस्थल में बैठने से पहले अपने आठ निकटवर्ती गांव रांसी, उनियाणा, राऊलैंक, बुरुबा, मनसूना, फाफंज, पाली, सरुणा में भ्रमण कर अपनी धियाणियों की कुशलक्षेम पूछेगी। बताया कि भ्रमण के दौरान ह्यूण व देवशाल, कालीमठ, रुक्ष महादेव, व्यूंखी, राऊलैंक, रांसी, अंतिम गौंडार होते बनतोली संगम पर स्नान करेगी। जिसके बाद एक अयुक्त महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसका आयोजन लगभग 30 वर्षो बाद किया जा रहा है। इसके पश्चात ही डोली अपने गद्दी स्थल में विराजमान होगी। बताया कि गांव की महापंचायत की बैठक में महायज्ञ का दिन निश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र सिंह बिष्ट, गुलाब सिंह, पूर्ण सिंह, राजेन्द्र सिंह, मानवेंद्र भट्ट, रोशन देवशाली, दयाल सिंह, उदय सिंह समेत कई भक्तजन उपस्थित थे।