पिकअप खाई में गिरी, महिला की मौत
झूलाघाट : नेपाल के बागलुंग जिले के हाड़ेपखान में एक पिकअप के डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एक मह
झूलाघाट : नेपाल के बागलुंग जिले के हाड़ेपखान में एक पिकअप के डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। इनमें पांच यात्रियों की हालत गंभीर है।
नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार वागलुंग जिले में हाड़ेपखान नामक स्थान पर सवारियों को ला रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। फलस्वरूप वाहन में सवार धम्जा जिला निवासी विमला थापा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 11 सवारियां घायल हो गई। घायलों में कुल प्रसाद, पर्वत केसी, चूड़ामणि बडेल, भविकला वीक, सोमलाल केसी, सुरेश थापा, रूपा कुमार, सूरज, यूनिका रोका, पुष्पा और संतोष खत्री शामिल हैं। इसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। बांगचुक प्रहरी चौकी के उप निरीक्षक प्रेम बहादुर ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।