यहां बात करने के लिए चढ़ते हैं पेड़ पर, जानने को पढ़ें
आधुनिक तकनीकी के दौरान में एक गांव ऐसा भी जहां लोगों को बात करने के लिए पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को रोज दो चार होना पड़ता है।
पिथौरागढ़। आधुनिक तकनीकी के दौरान में एक गांव ऐसा भी जहां लोगों को बात करने के लिए पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को रोज दो चार होना पड़ता है।
जिला मुख्यालय से लगभग 29 किमी दूर मड़मानले एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर अभी तक बीएसएनल की मोबाइल फोन सेवा शुरू नहीं हो सकी है। यहां पर मात्र आइडिया का एक टॉवर लगा है। कंपनी ने भी टॉवर ऊंचाई वाले स्थल के बजाय घाटी में लगा दिया है।
खाई में लगे टॉवर से फोन पर बामुश्किल सिग्नल मिलते हैं। कभी कभार फोन पर एक डंडा नजर आता है। फोन करने के लिए यहां उपभोक्ता पेड़ पर चढ़ते हैं, तब जाकर कभी कभार बात हो पाती है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
पढ़ें:- पिथौरागढ़ में डीएम की कार खाई में गिरी, डीएम समेत तीन घायल