सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा विस्तार पर भड़का केएमवीएन महासंघ
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : कुमाऊं मंडल विकास निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए जाने
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : कुमाऊं मंडल विकास निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए जाने पर निगम महासंघ ने कड़ा आक्रोश जताया है। महासंघ ने इस पर रोक नहीं लगाए जाने पर तीन अगस्त से निगम मुख्यालय पर धरने की चेतावनी दी है।
महासंघ के मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा है कि पर्यटन मंत्री अनावश्यक सेवा विस्तार नहीं दिए जाने के आदेश जारी कर चुके हैं, लेकिन निगम प्रबंधन इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने के साथ ही मनमाने ढंग से संविदा कर्मियों की तैनाती कर रहा है। इसके लिए मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इससे निगम की आर्थिक स्थिति के खराब होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि महासंघ इस मामले को अधिकारियों के सामने रख चुका है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में महासंघ ने तीन अगस्त से निगम मुख्यालय नैनीताल में धरने का निर्णय लिया है।