Move to Jagran APP

मुनस्यारी में रसोई गैस की भारी किल्लत

संवाद सूत्र , मुनस्यारी: क्षेत्र में विगत एक माह से रसोई गैस का संकट बना हुआ है। गैस नहीं मिलने से उ

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 05:56 PM (IST)
मुनस्यारी में रसोई गैस की भारी किल्लत
मुनस्यारी में रसोई गैस की भारी किल्लत

संवाद सूत्र , मुनस्यारी: क्षेत्र में विगत एक माह से रसोई गैस का संकट बना हुआ है। गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गैस नहीं मिलने से उपभोक्ता लकड़ी जलाकर खाना बनाने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

मुनस्यारी में विगत एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित है। विगत एक माह से सिलेंडर वाहन नहीं आने से गैस गोदाम में गैस सिलेंडर समाप्त हो गए हैं। जिस कारण विगत सप्ताह से यहां पर गैस का संकट गहरा गया था। इधर, अब गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस नहीं मिलने से अधिकांश घरों और होटलों में लकड़ियां जलाकर खाना बन रहा है। अभी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना नहीं है। जिसे लेकर अब जनता में रोष भी फैलने लगा है।

मानसून काल को देखते हुए मुनस्यारी में 15 जून तक गोदाम में दो माह के लिए सिलेंडरों का स्टॉक रखा जाता है, ताकि बरसात में मार्ग बंद होने की दशा पर गैस किल्लत नहीं रहे। लेकिन, बरसात से पहले ही क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत हो गई। अब अगर मुनस्यारी का मार्ग बंद हो जाए तो तहसील क्षेत्र के 20 हजार उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिलेगी। विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कोरंगा ने एक सप्ताह के भीतर गैस आपूर्ति नहीं होने पर जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को गैस संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन का एलान किया है।

--------

प्लांट से ही गैस नहीं मिलने से मुनस्यारी में गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लंबे समय से मांग के अनुसार गैस नहीं मिलने से संकट बना है। उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। संभावना है कि शीघ्र गैस आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

योगेश सिंह कठायत, प्रबंधक इंडेन गैस एजेंसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.