Move to Jagran APP

कार्यकर्ता चुनौती के लिए तैयार रहें: प्रीतम

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: कांग्रेस से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगे

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)
कार्यकर्ता चुनौती के लिए तैयार रहें: प्रीतम

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: कांग्रेस से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगे की चुनौती के लिए तैयार रहने को कहा है। कार्यकर्ताओं को हताशा और निराशा त्याग कर उत्साह के साथ जुटना होगा। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिस पर जनता विश्वास करती है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को जिपं सभागार में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस से 70 वर्षों का हिसाब मांग रही है। मोदी सरकार के तीन साल का कार्यकाल देश में मंहगाई , बेरोजगारी और सांप्रदायिकता का कार्यकाल रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल में तैयार कार्यों का फीता काटने में व्यस्त है। कांग्रेस को बदनाम करने वाली भाजपा की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और शराब को लेकर बदनाम हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि शराब माफिया के दबाव में आकर शराब की दुकानों और एनएच को जिला मार्ग घोषित किए जाने से सरकार की पोल खोल चुकी है। दो माह में ही दो कार्याें को लेकर सरकार बदनामी का दामन ओढ़ चुकी है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन के लिए जी जान से जुटने को कहा। सम्मेलन में बोलते हुए विधायक हरीश धामी ने भी संगठन की मजबूती के लिए सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान की बातें रखी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को कहा। सम्मेलन में पूर्व विधायकों से लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन में पूर्व विधायक मयूख महर, नारायण राम आर्य, नपा अध्यक्ष जगत सिंह खाती, भगीरथ भट्ट, राजपाल खैरोला, राजेंद्र लाल साह, अंजू लुंठी, मोहन पाठक, एसपी गुलेरिया, रेवती जोशी, पुष्पा देऊपा, मनोहर टोलिया, महेश कांडपाल, मनोज ओझा, हयात चंद, हयात सिंह , गोपाल दत्त्त सती , गजेंद्र बोरा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पिथौरागढ़ पहुंचने पर चौकोड़ी, थल, मुवानी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.