बेरीनाग में विद्यालय भवन की छत उड़ी
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जनपद के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को खूब वर्षा हुई। सीमांत की धारचूला, म
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जनपद के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को खूब वर्षा हुई। सीमांत की धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट तहसीलों में हल्की वर्षा हुई। अलबत्ता हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बेरीनाग तहसील के पांखू क्षेत्र में तेज आंधी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौंगाड़ की छत उड़ गई और कालेटी गांव में मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम खराब रहा। तेज गरज के साथ बारिश होती रही। दोपहर के आसपास मौसम से कुछ राहत मिली। तेज बारिश से नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहा। बारिश के चलते बाजारों में रौनक कम रही। विद्यालयों में भी उपस्थिति काफी कम रही।
बेरीनाग: तहसील क्षेत्र में तेज आधी के साथ भारी बारिश हुई। आंधी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छत उड़ गई। विद्यालय की छत उड़ने के कारण शुक्रवार को विद्यालय की कक्षाएं पंचायत घर में संचालित करनी पड़ी। विद्यालय में 16 बच्चे पढ़ते हैं। भवन की छत पहले से ही कमजोर थी। उधर पांखू क्षेत्र के ही कालेटी गांव में राजेंद्र सिंह के मकान में तुन का विशाल पेड़ गिर गया। फलस्वरू प मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्र में तेज आंधी से जंगल में कई वृक्ष उखड़ गए।