Move to Jagran APP

मकान पर गिरा तुन का पेड़, महिला घायल

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जिले में मौसम का मिजाज जान-माल पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार की रात जिले क

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 03:16 PM (IST)
मकान पर गिरा तुन का पेड़, महिला घायल
मकान पर गिरा तुन का पेड़, महिला घायल

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जिले में मौसम का मिजाज जान-माल पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार की रात जिले के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि हुई। शनिवार की सुबह चले अंधड़ से पिथौरागढ़ नगर के कुमौड़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे में एक विशाल पेड़ गिरने से एक कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। व्यापार संघ अध्यक्ष के मकान का एक हिस्सा टूट गया। बेरीनाग के स्यूती गाव में मकान में पेड़ गिरने से एक महिला घायल हो गई। बेरीनाग बाजार में हवा में उड़े एक एक बोर्ड की चपेट में आने से तीन युवक घायल हुए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुनस्यारी के साईपोलो गांव के यरती तोक में भारी वर्षा और ओलावृष्टि से दो मकान खतरे में आने से परिवार पलायन कर गए। पुल निर्माण सामग्री बह गई है। धारचूला में कैलास-मानसरोवर यात्रा मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। शनिवार की सुबह चली तेज हवा से नगर के मध्य कुमौड़ के पास टनकपुर-तवाघाट हाईवे में एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ की चपेट में आने से व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर का मकान भी आंशिक रू प से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ सहित प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ हटाया। एक घंटे तक यातायात बंद रहा। तहसील के बड़ालू सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

loksabha election banner

---

बेरीनाग: तहसील क्षेत्र में सुबह तेज हवाएं चली। तेज हवाओं के चलते तहसील के मानीखेत ग्राम पंचायत के स्यूंती गांव में एक तुन का पेड़ किशन पंत के मकान पर गिर गया। जिससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उनकी पत्‍‌नी मकान के भीतर मौजूद चंद्रकला पंत घायल हो गईं। एसडीएम विवेक प्रकाश ने गांव पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। इसी दौरान बेरीनाग बाजार में दीवार में टंगे एक बड़ा बोर्ड उड़ गया। सड़क से गुजर रहे तीन युवक राजा कुमार, पवन प्रसाद और संजय धामी चोटिल हो गए। तीनों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

--

मुनस्यारी: तहसील के उच्च मध्य हिमालयी गांव साईपोलों के यरती तोक में भारी बारिश और ओलावृष्टि से हो रहे भूस्खलन के चलते दो परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं। इस तोक में जगत सिंह और गोविंदी देवी के परिवार रहते हैं। मकानों के पीछे खड़े पहाड़ से कटाव होने लगा है। जिससे मकान खतरे में आ गए हैं। दोनों परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं। यरती में ही पुल निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा पहुंचाई गई निर्माण साम्रगी बह गई है। तहसील मुख्यालय से राजस्व टीम गांव को रवाना हो चुकी है।

---------

धारचूला: सड़क निर्माण के दौरान लखनपुर से खानमाडेरा के मध्य भारी मलबा आने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। मार्ग बंद होने से माइग्रेशन में जा रहे कई परिवार फंसे हैं।

--

कनालीछीना: विकास खंड के सुवालेख से लगे क्षेत्रों में शुक्रवार की सायं बारिश और ओलावृष्टि से फसलों, साग सब्जी और फलों को नुकसान हुआ है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय ने सीडीओ को ज्ञापन देकर क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.