झापुली में लगे क्रशर के खिलाफ आंदोलन
संवाद सूत्र, मदकोट : बौना मोटर मार्ग में लगे क्रशर के खिलाफ क्षेत्रवासी लामबंद हो गए हैं। उन्होंने स
संवाद सूत्र, मदकोट : बौना मोटर मार्ग में लगे क्रशर के खिलाफ क्षेत्रवासी लामबंद हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों से इसे बंद करवाने को कहा।
ग्राम प्रधान नेत्र सिंह पंचपाल की अगुवाई में लोग एकत्र हुए। बताया कि झापुली गांव के समीप क्रशर लगाया है। इसे अवैध बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इसके चलते पूरे क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। इसका असर क्षेत्र के पेयजल स्रोतों पर भी पड़ रहा है। कई स्रोतों में पानी की मात्रा कम हो गई है। क्रशर से उड़ने वाली धूल से क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी क्रशर को बंद करने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने अविलंब इसे बंद नहीं किए जाने पर उग्र आदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी भेजा। मौके पर पंचायत सदस्य जीवन तोमक्याल, गंगा सिंह बिष्ट, केदार पांगती, मुन्ना सिंह, नंदन रावत, कमलेश रावत, कुंदन सिंह आदि शामिल थे। तहसीलदार इंद्र बहादुर मल्ल ने कहा है कि ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। पर्यावरण मानकों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।