Move to Jagran APP

चुफाल को मंत्री बनाने की मांग पर प्रदर्शन

अस्कोट: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल को मंत्री बनाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 07:28 PM (IST)
चुफाल को मंत्री बनाने की मांग पर प्रदर्शन
चुफाल को मंत्री बनाने की मांग पर प्रदर्शन

अस्कोट: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल को मंत्री बनाने की मांग की है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने कहा कि पांचवी बार विधायक चुने गए विशन सिंह चुफाल को मंत्री नहीं बनाए जाने से सीमांत की जनता में मायूसी है। जनता ने इसे सीमांत की उपेक्षा बताया है। इसी क्रम में शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से चुफाल को मंत्री बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कैलाश पाल, ग्राम प्रधान त्रिलोक राम, मदन लाल, बलवंत भंडारी, प्रकाश पाल, पंकज भंडारी, मनोज कुंवर, गौरव लुंठी, चंद्र सिंह कुंवर,राजेश चंद, योगेश धामी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.