उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फीला तूफान
संवाद सूत्र , मुनस्यारी : कई दिनों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात हो रहा है। इसके बाद सम
संवाद सूत्र , मुनस्यारी : कई दिनों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात हो रहा है। इसके बाद समूचे क्षेत्र में बर्फीला तूफान चलने लगा है। सोमवार सुबह चार बजे से बर्फीला तूफान आने के बाद पूरे इलाके में धुंध छा गई है।
सोमवार सुबह चार बजे से उच्च हिमालयी क्षेत्र में पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग , रालम, मिलम , नंदा देवी क्षेत्र में बर्फीला तूफान चल रह है। तूफान के चलते इस क्षेत्र में धुंध छाई है। अलबत्त्ता अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मुनस्यारी के थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं आइटीबीपी के पास भी इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। बर्फीले तूफान के चलते उच्च मध्य हिमालय में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। उच्च हिमालय में इन दिनों ग्रामीण नहीं रहते हैं। केवल आइटीबीपी के ही जवान तैनात रहते हैं। इसके बाद मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।
क्यों आते हैं बर्फीले तूफान
मुनस्यारी: हिमालय में भारी हिमपात से बर्फ के ऊपर ताजी बर्फ जमा हो जाती है। ताजी बर्फ हल्की गर्मी पाकर पिघलती है तो यह टूट कर गिरने लगती है। इस दौरान तेज हवाएं चलती हैं। जिससे जगह -जगह एवलांच आते हैं और यह विकराल हो जाती है। इससे भारी नुकसान पहुंचता है।