ताजमहल देखने जाएंगे तो नहीं बदलनी होगी बस
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: ताजमहल के दीदार के इच्छुक सीमांत के लोगों को अब कई बसें नहीं बदलनी होगी।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: ताजमहल के दीदार के इच्छुक सीमांत के लोगों को अब कई बसें नहीं बदलनी होगी। वे पिथौरागढ़ से सीधी बस से एतिहासिक शहर आगरा पहुंच सकेंगे।
करीब एक दशक बाद आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। एक दशक पूर्व आगरा के लिए पिथौरागढ़ से सीधी बस सेवा उपलब्ध थी, लेकिन बीच में बसों की कमी के चलते यह सेवा बंद करनी पड़ी थी। ताजमहल देखने के लिए इच्छुक लोगों को रोडवेज की कई बसें बदलकर आगरा पहुंचना पड़ता था। पर्यटन के शौकीन लोग लंबे समय से आगरा के लिए सीधी बस सेवा दिए जाने की मांग उठा रहे थे। हाल ही में रोडवेज को चार दर्जन से अधिक नई बसें मिली हैं। बसों की संख्या बढ़ जाने के बाद रोडवेज ने आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा हर रोज संचालित की जा रही है। आगरा के साथ ही रोडवेज ने लखनऊ के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यूपी की राजधानी लखनऊ से पहाड़ के तमाम लोगों का नाता जुड़ा हुआ है। लखनऊ आने जाने के लिए लोगों के लिए एकमात्र साधन टनकपुर तक बस और फिर रेल सेवा ही थी। लखनऊ जाने वाले यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए रोडवेज ने इसका संचालन शुरू कर दिया है। डिपो प्रबंधन निकट भविष्य में तीर्थ नगरी बनारस के लिए भी बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है।
चालक-परिचालकों की कमी बन रही है समस्या
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ डिपो में चालक परिचालकों की कमी के चलते सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। डिपो में इस समय 90 से अधिक बसें हैं, इन्हें चलाने के लिए इतने ही चालक और परिचालकों की जरु रत है, लेकिन सीमांत जिले में इस समय 60 के आस-पास चालक है। इसके लिए चलते तमाम रु टों में बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है।