कांग्रेस पर लगाया कोरी घोषणाओं का आरोप
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जिले की तमाम समस्याओं को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्य
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जिले की तमाम समस्याओं को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंका।
घंटाकरण तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेज, बेरोजगारी भत्ता, ट्रामा सेंटर, इंजीनियरिंग कालेज भवन निर्माण, थरकोट झील, आंवलाघाट पेयजल योजना, हवाई सेवा, नर्सिग कालेज सहित तमाम घोषणाएं की थी, लेकिन चार साल और नौ माह बीत जाने के बाद भी योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं। कांग्रेस विकास के नाम पर आम जनता को गुमराह कर रही है। जिले की जनता आने वाले चुनावों में इसका जवाब कांग्रेस को देगी। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और विधायक का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने वालों में महेंद्र देऊपा, अशोक उपरारी, ललित बोरा, सुजीत धामी, दिशांत अरोड़ा, मितेश बोरा, अभिनेष बनकोटी, विक्रम रावत, हरीश मेहता, देवराज, योगेश जोशी, निक्की रौतेला, भुवन जोशी, रोमिल जोशी, अमित कापड़ी, अक्षय साह, जितेंद्र बेलाल, कुंदन बोरा, देवेंद्र मेहता, हितेश, दीपांशु, धीरज जोशी, सौरभ भंडारी आदि शामिल थे।
------------
15 साल का हिसाब तो बताए भाजपा
पिथौरागढ़: भाजयुमो के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 15 वर्षो तक जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा एक भी विकास कार्य नहीं करा पाई और आज जब आंवलाघाट पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में हैं। नर्सिग कालेज बनकर तैयार हो रहा है, नगर की सड़कें हॉटमिक्स हो चुकी हैं और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 46 करोड़ की धनराशि जिले को प्राप्त हो चुकी है तब भाजपाइयों को यह कार्य दिख नहीं रहे हैं। भाजपा को जिले की जनता को अपने 15 वर्षो में हासिल उपलब्धियां बतानी चाहिए।