वीर सेनानियों को भाजयुमो ने किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाजयुमो ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर वीर सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाजयुमो ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर वीर सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की सीमा पर 13 लाख सैनिक दिन-रात देश की सुरक्षा के लिए जुटे हुए हैं। हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए सेना ने पूरे देश का गौरव दुनिया में बढ़ाया है। पाकिस्तान भारतीय सेना से घबराया हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने सैनिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए सैनिकों के अविस्मरणीय बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन देकर देश के पूर्व सैनिकों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट, ललित मोहन जोशी, सुजीत धामी, अशोक उपरारी, अभिषेक मिश्रा, नीरज कोठारी, दिशान अरोरा, अभिनेष बनकोटी, हरीश मेहता, महेंद्र देऊपा, विक्रम सिंह रावत, अनिल सौन, शुभम सौन, देवेंद्र मेहता, कपिल मेहता, दीपक मेहता, मनीष सामंत आदि ने विचार रखे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने सभी मौजूद लोगों का आभार जताया।