उक्रांद की बैठक में तय होगी विस चुनावों की रणनीति
पिथौरागढ़: उक्रांद की 26 अक्टूबर को होने वाली बैठक में आगामी विस चुनावों की रणनीति तय होगी। उक्रांद
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 03:23 PM (IST)
पिथौरागढ़: उक्रांद की 26 अक्टूबर को होने वाली बैठक में आगामी विस चुनावों की रणनीति तय होगी। उक्रांद के केंद्रीय युवा महामंत्री जितेंद्र धामी ने बताया कि दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के आवास पर आयोजित होने वाली बैठक में आगामी विस चुनावों के संबंध में कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाएगा। चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को घर छोड़ कर जनता के बीच जाने की मुहिम के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में भाग लेने की अपील की है। बैठक में पुष्पेष त्रिपाठी, चंद्रशेखर कापड़ी, पुष्कर सिंह धामी, ले. सुषमा बिष्ट माथुर सहित केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें