दशाईथल एसबीआइ शाखा में फिर चोरी का प्रयास
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: दशाईथल स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। चोरों ने बै
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: दशाईथल स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। चोरों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट खिड़की के रास्ते बैंक में घुसकर लॉकर का हैंडल तोड़ दिया। अलबत्ता चोर बैंक से नगदी चुराने में असफल रहे।
बुधवार रात को चोरों ने एसबीआइ दशाईथल को निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दिया और फिर इसके बाद खिड़की का एंगल काट कर अंदर घुसे। चोरों ने बैंक का लॉकर खोलने का प्रयास किया गया। इस प्रयास के दौरान लॉकर का हैंडल तोड़ दिया। अलबत्ता चोर लॉकर नहीं खोल सके। गुरुवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे बैंक बैंक मैनेजर गिरीश चंद्र जोशी ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मालूम हो कि एसबीआइ दशाईथल में गत फरवरी माह में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। इधर सात माह बाद एक बार फिर बैंक में चोरी का प्रयास किए जाने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। व्यापारियों ने गंगोलीहाट पुलिस से दशाईथल में रात्रि में गश्त लगाने की मांग की है। हेड कांस्टेबिल दान सिंह मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।