पंत बने भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य
पिथौरागढ़: पूर्व काबीना मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत को भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 03:26 PM (IST)
पिथौरागढ़: पूर्व काबीना मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत को भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया गया है। उनके राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर भाजपाईयों ने खुशी जताई है। श्री पंत के राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनने पर केदार जोशी, विरेंद्र वल्दिया, गोपू महर, गिरीश जोशी, गणेश भंडारी, उमेश महर, राजेंद्र रावत, राजेंद्र कांडपाल, चंद्र बम, रमेश कसनियाल, मनोज भट्ट , रघुवीर सिंह ,कवींद्र बिष्ट आदि ने खुशी जताते हुए कहा है कि श्री पंत ने राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनने से उत्त्तराखंड में भाजपा को लाभ मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें