सेना में भर्ती होने के लिए रहें तैयार
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं के पास सुनहरा मौका है। थल सेना का
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं के पास सुनहरा मौका है। थल सेना कार्यालय पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा की ओर से 15 अक्टूबर से बनबसा में आर्मी भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर को निर्धारित की गई है।
भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को चंपावत जिले के युवाओं की भर्ती होगी। इसी दिन उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के इंडियन डोमीसाइल गोरखा (आइडीजी) की भी भर्ती होगी। 16 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जनपद के युवाओं की भर्ती होगी। इसके अलावा इसी दिन उत्तराखंड के सभी जिलों की नर्सिंग असिस्टेंट की भी भर्ती होगी। 17 अक्टूबर को अल्मोड़ा, 18 को बागेश्वर, 19 को नैनीताल, 20 अक्टूबर को ऊधमसिंह नगर के युवाओं की भर्ती होगी, साथ ही इसी दिन आउट साइडर सेक्शन की भी भर्ती होगी। 21 अक्टूबर को डीएससी (डिफेंस सर्विस पर्शन) की भर्ती होगी। भर्ती निदेशक ने बताया कि भर्ती पूर्णतया ऑनलाइन होगी। भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक युवा सेना की वेबसाइट में 30 सितंबर तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण नहीं करवाने वाले युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।