पौधरोपण कर परिसर को हरा भरा बनाने का संकल्प
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाजपा महिला मोर्चा और महाविद्यालय सांस्कृतिक परिषद ने गुरुवार को महाविद्याल
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: भाजपा महिला मोर्चा और महाविद्यालय सांस्कृतिक परिषद ने गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। परिसर को हरा भरा बनाने के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सफल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष हेमा थलाल और सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में युवाओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के छायादार पौधे लगाए। इस अवसर थलाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। युवा पीढ़ी को पर्यावरण का मोल समझना होगा। सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष बोहरा ने कहा कि पौधे लगा देना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा ज्यादा अहम है। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से मुहिम को सफल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। पौधरोपण करने वालों में पंकज लुंठी, राजेश सिंह चौहान, राहुल लुंठी, नीरज मेहता, मनोज मेहता, कमल किशोर, आशीष सुरकाली, सूरज कुमार, कमल सिंह आदि शामिल थे।