पांचवें दल का चेन्नई निवासी यात्री घोड़े से गिर कर घायल
संवाद सूत्र, डीडीहाट/ धारचूला : कैलास मानसरोवर यात्रा के पांचवा दल का एक यात्री लामारी के पास घोड़े स
संवाद सूत्र, डीडीहाट/ धारचूला : कैलास मानसरोवर यात्रा के पांचवा दल का एक यात्री लामारी के पास घोड़े से गिर कर घायल हो गया है। एक अन्य यात्री ने सांस से संबंधी समस्या के चलते यात्रा में जाने से मना कर दिया है। चौथे दल के चार सदस्य भी अधूरी यात्रा छोड़कर धारचूला लौट चुके हैं।
पांचवे दल में शामिल चेन्नई निवासी यात्री बासुदेव के स्वामी (59) जिप्ती और लामरी के मध्य घोड़े से गिर कर घायल हो गया। यात्री के हाथ, पैर और शरीर में चोट लग गई, जिसके चलते यात्री वापस लौट चुका है। इसी दल में शामिल सहारनपुर यूपी निवासी अशोक कुमार सांस संबंधी तकलीफ के चलते आधी यात्रा छोड़कर वापस लौटे चुके हैं। वहीं चौथे दल कर्नाटक निवासी एन राजू डोला, महाराष्ट्र के अजय विक्रम पणनायक, गुजरात के संजीव और पूना के आरएस पठानिया आधे रास्ते से यात्रा छोड़कर वापस लौट चुके हैं।
शुक्रवार को इन छह यात्रियों के अलावा आंखों में तकलीफ के चलते गुंजी में रुके पहले दल के दो यात्रियों जयदेव और राजेंद्र कुमार को हेलीकॉप्टर से आधार शिविर धारचूला पहुंचा दिया गया है। शनिवार को वापस लौटे यात्रियों को काठगोदाम रवाना किया जाएगा। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि धारचूला लौटे यात्रियों की हालत ठीक है।