किसान बोले, फसली ऋण माफ करो
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति से परेशान कृषि ऋणों की वसूली क
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति से परेशान कृषि ऋणों की वसूली का नोटिस मिलने से भड़क गए हैं। किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कृषि ऋण माफ किए जाने की मांग की।
भाजपा किसान मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि इस वर्ष बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की पूरी फसल चौपट कर दी है। किसान दाने-दाने को मोहताज है। सरकार ने किसानों का कृषि ऋण माफ करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं, इससे किसान खासे परेशान हैं। किसानों ने कृषि ऋण माफ किए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में शीघ्र कदम नहीं उठाई तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नरेश जोशी, गिरीश जोशी, नरेंद्र सिंह रौतेला, कृष्ण लाल, दीपक कुमार, विनोद देवलाल, भुवन चंद्र जोशी, रमेश कसन्याल, श्याम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को कृषि ऋण माफ किए जाने की मांग का ज्ञापन भेजा।