महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
प्रखंड दुगड़ड़ा के अंतर्गत एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार की सुबह मुकदमा दर्ज हुआ था।
कोटद्वार। प्रखंड दुगड़ड़ा के अंतर्गत एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार की सुबह मुकदमा दर्ज हुआ था।
जानकारी के अनुसार, घाड क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के पति की करीब सात वर्ष पूर्व मौत हो गई। तब से महिला दुगड़डा के समीप ही स्थित गांव में एक अपने मायके में ही रहती थी। रविवार को यह महिला अपने ससुराल से जीप में सवार हो कोटद्वार पहुंची व शाम करीब सवा पांच बजे कोटद्वार से जीप से दुगड़डा पहुंची।
दुगड़डा में घर के लिए सामान आदि खरीद वह शाम करीब सात बजे मायके की ओर जाने वाले पैदल रास्ते से घर को जाने लगी। आरोप है कि रास्ते में पानी की टंकी से कुछ दूर सरडा निवासी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। ऐतराज करने पर उक्त युवक ने उससे मारपीट की व उसके कपड़े फाड़ उससे दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीडित महिला निर्वस्त्र हालत में रात्रि करीब नौ बजे बदहवाश स्थिति में दुगड़डा स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंची, जहां से पुलिस कर्मी उसे कपडों से ढांप पटवारी चौकी में ले आए। राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह रावत ने बताया कि आरोपी सरड़ा निवासी उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें-चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास