जंगल में महिला पर गुलदार का हमला
नौगांव में चारापत्ती के लिए जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को पौड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By BhanuEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 01:52 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 01:57 PM (IST)
सतपुली। नौगांव में चारापत्ती के लिए जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को पौड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को नौगांव निवासी पुष्पा देवी मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि इसबीच पीछे से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को पौड़ी के सरकार अस्पताल में भर्ती कराया है। तेंदुआ
पढ़े टिहरी में आदमखोर तेंदुए को मारा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें