Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वन विभाग ने दबोचा फरार तस्‍कर

वन्य जीव मांस तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपियों कोर्ट में पेश किया गया।

By sunil negiEdited By: Updated: Wed, 22 Jul 2015 01:43 PM (IST)
Hero Image

कोटद्वार। वन्य जीव मांस तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर दिया है। बुधवार को आरोपियों कोर्ट में पेश किया गया।
मंगलवार को प्रभागीय वनाधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी के दिशा-निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गढ़वाल-बिजनौर सीमा पर कौड़िया चैक पोस्ट एक मार्शल वाहन में दो किलो वन्य जीव मांस के साथ फादर जॉन फ्रांसिस को पकड़ा था। जॉन का कहना था कि वह नजीबाबाद के एक विद्यालय से मांस लेकर आ रहा है। जॉन की निशानदेही पर जब विद्यालय में छापा मारा गया तो वहां फ्रिज में रखा वन्य जीव का दस किलो मांस बरामद हुआ।

विद्यालय तक मांस लाने वाले व्यक्ति को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने स्वयं को जनपद बिजनौर के अंतर्गत वीरभानवाला का बताते हुए नाम फादर लिंटो बताया। लिंटो ने पूछताछ में बताया कि पकड़े गए मांस को जनपद बिजनौर के अंतर्गत ग्राम वीरभानवाला निवासी एक व्यक्ति से लाया था। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर तस्कर को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। प्रभागीय वनाधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में फरार तस्कर जर्नल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


पढ़ें- वन्य जीव मांस समेत दो दबोचे, दो वाहन जब्त