भाजयुमो ने बजाई भैंस के आगे बीन
भाजपा युवा मोर्चा ने भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले को भैंस पर बिठा कर नगर में घुमाया व उसके आगे बीन बजा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया।
संवाद सहयोगी, कोटद्वार। भाजपा युवा मोर्चा ने भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले को भैंस पर बिठा कर नगर में घुमाया व उसके आगे बीन बजा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हिंदू पंचायती धर्मशाला से झंडाचौक तक जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री के पुतले को भैंस पर बिठाकर नगर क्षेत्र में बीन बजाते हुए भ्रमण कराया। झंडाचौक में सभा के दौरान वक्ताओं ने आपदा घोटालों की सीबीआइ जांच की मांग की। कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार के मुद्दों को दबाने का प्रयास कर रही है। आपदा के नाम पर करोड़ों रुपये डकारे गए।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आपदा घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार अनर्गल बयानबाजी कर रही है। भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक घोटालों से नकाब नहीं उठ जाता।
प्रदर्शन करने वालों पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, मनोज कुड़ियाल, राजगौरव नौटियाल, प्रवीण भाटिया, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शुभम रावत, विपिन मैंदोला, मौ.कासिफ, अंकित अग्रवाल, पंकज भाटिया, सतीश रावत, दीपक रावत, बलराम सिंह, संदीप सुंद्रियाल, नितिन रावत आदि शामिल रहे।
पढ़ें- आपदा राहत में हुए कई घोटाले : अजय भट्ट