पुलिस ने सिखाए भीड़ नियंत्रण के गुर
संवाद सहयोगी, पौड़ी : जिला मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया में पुलिस की ओर से बलवा मॉकड्रिल का आयोजन किया ग
संवाद सहयोगी, पौड़ी : जिला मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया में पुलिस की ओर से बलवा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जवानो को बड़ी संख्या में एकत्र जनबल को नियंत्रित किए जाने के गुर सिखाए गए। साथ ही अनियंत्रित भीड़ को काबू करने में कानूनी पहलुओं की विस्तार से जानकारी भी दी।
गुरुवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी ने बलवा मॉकड्रिल की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस को आंतरिक सुरक्षा के दौरान कई बार बड़ी संख्या में अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करना पड़ता है। पुलिस बेरिकेडिंग के माध्यम से लोगों को रोकने का प्रयास करती है। जनता के नहीं मानने पर पानी के फुहार छोड़ी जाती है, लेकिन इस बीच भीड़ के बीच से अचानक पत्थरबाजी होने पर हवाई में फाय¨रग करती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस को स्वास्थ्य सेवाओं का भी ख्याल रखना पड़ता है। मॉकड्रिल में जनपद थानों के थानाध्यक्ष, पुलिस कर्मी, एलआइयू यूनिट के सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर एएसपी कोटद्वार हरीश चंद्र वर्मा, सीओ सदर धन ¨सह तोमर, सीओ कोटद्वार जोत राम जोशी, कोतवाल पौड़ी प्रमोद उनियाल, एआरओ अनूप काला, आरआइ विनादे थापा, नरेंद्र बिष्ट, महेश पुर्वाल, लक्ष्मण ¨सह आदि मौजूद थे।