राजस्व विभाग करे मंडुआ बोनस वितरण
धुमाकोट: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद शाखा पौड़ी ने बैठक कर सेवा में आ रही गंभीर समस्याओं पर चर्चा की व
धुमाकोट: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद शाखा पौड़ी ने बैठक कर सेवा में आ रही गंभीर समस्याओं पर चर्चा की व निराकरण की मांग को लेकर शासन को ज्ञापन प्रेषित किया।
कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में मांग के अनुरूप सरकार से बीज व रसायन उपलब्ध नहीं होता है। किसानों का पूरा आक्रोश तैनात कर्मचारियों को झेलना पड़ता है। सदस्यों ने मंडुआ बोनस वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए कहा कि जिस प्रकार आपदा राहत, सूखा राहत आदि राज सहायता राजस्व विभाग की ओर से वितरित की जाती है। मंडुआ बोनस वितरण भी राजस्व विभाग की ओर से ही किया जाना चाहिए। राजस्व विभाग के पास समस्त कृषि आंकड़े उपलब्ध रहते हैं। अधिकांश कर्मचारियों को दो या तीन न्याय पंचायतों का प्रभार दिया गया है। डीबीटीएल की स्थिति में एक से अधिक न्याय पंचायत में कार्य करना संभव नहीं हो सकता। दो न्याय पंचायतों का बीज, रसायन व अन्य सामान वितरण का कार्य एक न्याय पंचायत में दिया जाए। जिससे दोनों न्याय पंचायतों का संचालन सही ढंग से किया जा सके। बैठक में कई सदस्यों ने कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कोटद्वार की कार्य प्रणाली पर भी आक्रोश व्यक्त किया। आरोप लगाया कि पूर्ण उपस्थिति के बावजूद भी उनका वेतन आहरण नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कई कर्मचारियों को आíथक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जनपदीय अध्यक्ष विनोद पटवाल, रमेश ¨सह कठैत, मुकेश त्यागी, राजेंद्र कुमार, नरेश ¨सह, सुभाष चौहान, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ऋषि बल्लभ केष्टवाल व संचाल जगमोहन ¨सह रावत ने किया।