पहाड़ के जीवन की कहानियां हैंउदरोल
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ की ग्रामीण और सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित गढ़वाली कथा संग्रह
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 05:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ की ग्रामीण और सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित गढ़वाली कथा संग्रह उदरोल पहाड़ी जीवन को भी आकर्षक ढंग से दर्शाता है। गढ़वाली में छोटी-बड़ी कहानियां लेकर उदरोल से उन्हें सामने लाया जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज धद्दी घंडियाल बडियारगढ़ में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता और गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत ने इस कथा संग्रह पुस्तक का लेखन किया है। उनकी यह चौथी पुस्तक है। जिसका विमोचन शीघ्र किया जाना है। इससे पूर्व विज्ञान के शिक्षक संदीप रावत ने नई गढ़वाली कविता गीत संग्रह एक लपाग और लोक का बाना तथा गढ़वाली भाषा अर साहित्य कु विकास यात्रा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें