Move to Jagran APP

कण्वाश्रम बनेगा राष्ट्रीय धरोहर : डॉ. रावत

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक ¨सह रावत ने कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से आय

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 07:38 PM (IST)
कण्वाश्रम बनेगा राष्ट्रीय धरोहर : डॉ. रावत

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक ¨सह रावत ने कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में कहा कि कण्वाश्रम हमारी विरासत है, इसे राष्ट्रीय फलक पर लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कण्वाश्रम विकास समिति ने भी कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की मांग रखी।

loksabha election banner

कण्वाश्रम परिसर में आयोजित संगोष्ठी में काबीना मंत्री डॉ.हरक ¨सह रावत ने कहा कि देश और प्रदेश के लिए कण्वाश्रम का ऐतिहासिक महत्व है। यहां प्रस्तावित झील निर्माण के साथ-साथ इस स्थान पर शोध संस्थान का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से आने वाले जिज्ञासु व शोधार्थी कुछ समय यहां रुक कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटा सकें। कहा कि कण्वाश्रम के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय धरोहर बनाया जाएगा। देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए संपूर्ण क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

कण्वाश्रम विकास समिति ने कहा कि कण्वाश्रम मात्र पर्यटक व टूरिस्ट प्लेस बनकर न रह जाय। इसके ऐतिहासिक महत्व का ख्याल रखा जाना चाहिए। कण्वाश्रम हमारे देश के गौरवशाली इतिहास का परिचायक है। इसलिए भारतीय पुरातत्व विभाग से कण्वाश्रम परिसर का पुन:सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। इससे यहां हजारों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मुर्तियां व अन्य महत्वपूर्ण तथ्य प्राप्त होंगे। सर्वेक्षण से प्राप्त होने वाली सामग्री का संग्रहालय बनाया जाना चाहिए। जो शोधार्थियों के लिए ऐतिहासिक जानकारियां जुटाने में काफी मददगार साबित होगा। समिति ने कण्वाश्रम के साथ-साथ आस-पास के टूरिस्ट स्थलों को भी सड़क के बजाए ट्रैकिंग मार्ग से जोड़ने की मांग रखी है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह बिष्ट, जिला महामंत्री बीरेंद्र ¨सह रावत, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह, उपाध्यक्ष जानकी प्रसाद धस्माना, संरक्षक चक्रधर शर्मा, आभा डबराल आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रप्रकाश नैथानी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.