ब्लाक शिक्षक संघ के रविंद्र अध्यक्ष व अनूप बने मंत्री
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: राजकीय शिक्षक संघ की जयहरीखाल ब्लॉक इकाई की शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में शिक्षकों
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: राजकीय शिक्षक संघ की जयहरीखाल ब्लॉक इकाई की शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ब्लाक शिक्षक संघ के लिए हुए चुनावों में रविंद्र सिंह रावत ने 32 व मंत्री पर पर अनूप थपलियाल ने 48 मतों से एक तरफा जीत हासिल की है।
शनिवार को राजकीय इंटर कालेज लैंसडौन जयहरीखाल में एक दिवसीय शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में विधायक लैंसडौन दलीप सिंह रावत ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताते कहा की वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए यह आवश्यक है। उन्होने कहा की वर्तमान परिपेक्ष्य में अंग्रेजी विद्यालयों के चलन के कारण सरकारी विद्यालय की छात्र संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है, शिक्षकों को चाहिए की वे छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए राजकीय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षाकृत सुधार करे। गोष्ठी में मिनीस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंद्रमणी ने कहा की शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने का दायित्व शिक्षकों पर है। गोष्ठी में बबीता ध्यानी, विष्णु बिष्ट, अनूप थपलियाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर ब्लाक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी, जिला महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान एवं प्रधानाचार्य मुकेश कीर्ति शरण की देख-रेख में किया गया। चुनाव में अध्यक्ष एवं मंत्री पद के चुनाव करवाए गए। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। इनमें से रविंद्र सिंह रावत को 67, धर्मेद्र सिंह नेगी को 62 व गजेंद्र सिंह को 35 मत हासिल हुए। जबकि मंत्री पद पर अनूप थपलियाल को 106, सुरेंद्र बछवाण को 58 मत पड़े। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार, महिला उपाध्यक्ष मीना अधिकारी, संयुक्त मंत्री पर विष्णु बिष्ट, संयुक्त मंत्री महिला पर रेणु बाला रावत, एवं आय-व्यय निरीक्षक पद पर अशोक भारद्वाज का निर्विरोध चुना गया।