पाक का झंडा फूंक निकाला कैंडल मार्च
पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों
पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पूरा देश उनके साथ है।
रविवार देर शाम को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हुए सैनिकों की याद में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी कार्यालय के समीप कांग्रेसियों ने भारत माता की जयकारे के साथ पाकिस्तान का झंडा फूंका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि दुनिया में पाकिस्तान आतंक का पर्याय बन चुका हैं। जो भारत के खिलाफ लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे छद्म युद्ध छेडे़ हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने में पूरा देश उनके साथ है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस संगीता रावत, नीलम रावत, रेखा भंडारी, सुशील नौटियाल, विजय सिंह नेगी, धर्मवीर सिंह रावत, राहत हुसैन, पदमेंद्र सिंह, नाथू लाल टम्टा, युद्धवीर सिंह, मुकेश कंडारी आदि मौजूद थे।