छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के गुर
श्रीनगर गढ़वाल: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पौड़ी जिले की छात्राओं को जोरशोर से प्रशिक
By Edited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 06:06 PM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पौड़ी जिले की छात्राओं को जोरशोर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती की पहल पर शुरू किए गए अभियान के तहत जीजीआइसी श्रीनगर की छात्राओं के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया।
जीजीआइसी श्रीनगर में पुलिस के जूडो कराटे विशेषज्ञ ¨पकी रावत, भुवनेश्वरी देवी और यशपाल पांच दिन तक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या विमला कंडारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से छात्राओं का आत्म विश्वास भी बढ़ता है। शरारती और अपराधी प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के शिविर जरूरी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें