महिला को सांप ने काटा, भर्ती
कोटद्वार: ग्राम कोला में एक महिला को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर अवस्था म
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 06:00 PM (IST)
कोटद्वार: ग्राम कोला में एक महिला को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर अवस्था में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्राम कोला निवासी सोनी (21) पत्नी र¨वद्र ¨सह नेगी दुकान से सामान लेने जा ही रही थी कि अचानक रास्ते में एक सांप के ऊपर उसका पैर पड़ा और उसे सांप ने काट लिया। स्थानीय लोगों ने सोनी को बेहोशी की हालत में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के शरीर में जहर फैल गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के स्वास्थ्य में अधिक गिरावट आने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें