बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ते भ्
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए चुने गए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। जनप्रतिनिधियों के क्रियाकलापों से राज्य की जनता त्रस्त है। आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए राज्य बनने के 16 साल बाद भी जूझ रही है।
संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि नेताओं के अनैतिक क्रियाकलापों और प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएगा। आगामी 31 मई की मासिक बैठक में इस निर्णय क्रियान्वित करने की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते संगठन सचिव दुर्गा प्रसाद काला ने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी जूझ रही है और चुने गए जनप्रतिनिधि और नेता भ्रष्टाचार और लूट खसोट में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अनैतिक क्रियाकलापों को लेकर संगठन जनजागरण अभियान शुरू करेगा। विमल प्रसाद बहुगुणा, टीका प्रसाद उनियाल, सुधाकर भट्ट, शंकर ¨सह पटवाल, पीताम्बर ¨सह राणा, दाताराम डंगवाल सहित अन्य संगठन सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक का संचालन संगठन अध्यक्ष गबर ¨सह चौहान ने किया।