आठ को कर्मचारी करेंगे दून में प्रदर्शन
श्रीनगर गढ़वाल: मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के दिए आश्वासन के बावजूद 37 मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं ह
श्रीनगर गढ़वाल: मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के दिए आश्वासन के बावजूद 37 मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से क्षुब्ध कर्मचारी आगामी आठ फरवरी को देहरादून में महारैली कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बेस अस्पताल परिसर में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की गढ़वाल मंडलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मंडलीय अध्यक्ष केएन भट्ट ने कहा कि 37 मांगों के संदर्भ में संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में बीते 11 दिसम्बर को बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने मांगों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया था और मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही बीते 15 दिसम्बर को चर्चा के उपरांत मुख्य सचिव ने भी मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की बात कही, लेकिन एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। जिससे विवश होकर आगामी आठ फरवरी को देहरादून में महारैली कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष केदार ¨सह गुसांई, श्रीनगर अध्यक्ष जेपी पुरी, संगठन सचिव मनोज गुसांई, नागेश्वर प्रसाद, प्रेमप्रकाश, विमल राणा, मनेश कुमार मंदोला, अनिल थपलियाल, आलम खान और ओमप्रकाश मैठाणी, मनोज भंडारी, विजय ¨सह नेगी ने भी विचार व्यक्त किए।