बहन के कातिल नहीं पकड़े गए तो युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
कोटद्वार तहसील में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। यह युवक बहन के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
कोटद्वार। कोटद्वार तहसील में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। यह युवक बहन के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक कालागढ़ निवासी जगमोहन सैनी सुबह कार से कोट्द्वार तहसील पहुंचा। वह जब कार से उतरा तो उसके हाथ पर मिट्टी तेल से भरी कैन भी थी।
उसने आनन फानन खुद पर तेल छिड़क लिया। तभी आसपास खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले किया।
इस युवक के मुताबिक वर्ष 2014 में उसकी बहन की हत्या कर दी गई थी। उसका शव उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के शेरपुर गांव में नहर के पास पड़ा मिला था। इस संबंध में उसने कालागढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
आरोप है कि इस संबंध में पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर वह कई बार शासन के साथ ही पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुका है। जब कहीं भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने यह कदम उठाया।
पढ़ें-बेटे को बनाया नशे का आदी, फिर बहू से किया ऐसा काम, पढ़ें....