कुल सचिव ने किया परिसर का निरीक्षण
पौड़ी: हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के कुल सचिव डॉ. एके झा ने सोमवार को
By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 06:19 PM (IST)
पौड़ी: हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के कुल सचिव डॉ. एके झा ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की सभी गतिविधियों का अवलोकन किया और विभागों के कार्यों पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान कुल सचिव ने परिसर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण की बात कही। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. एके डोबरियाल आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें